देहरादून युवती हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलीं एसपी मुख्यालय, निष्पक्ष जांच का दिए आश्वासन

देहरादून युवती हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलीं एसपी मुख्यालय, निष्पक्ष जांच का दिए आश्वासन



देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को और अधिक गंभीरता से आगे बढ़ा दिया है। प्रकरण की नामित जांच अधिकारी एवं एसपी मुख्यालय विशाखा अशोक भदाणे (आईपीएस) ने सोमवार को घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर मामले की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू का बारीकी से परीक्षण किया।

एसपी मुख्यालय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका पक्ष गंभीरता से सुना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक तरीके से की जा रही है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद एसपी ने कोतवाली नगर और खुड़बुड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर प्रकरण से संबंधित अभिलेखों, प्राप्त सूचनाओं और पुलिस रिस्पॉन्स से जुड़े दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान घटना के समय पुलिस की प्रतिक्रिया, सूचना मिलने पर की गई कार्रवाई और अन्य प्रक्रियाओं की भी गहराई से समीक्षा की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) सुनील कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर से इस संवेदनशील प्रकरण की नियमित निगरानी की जा रही है। पुलिस ने दोहराया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here