कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर किया आत्मसमर्पण

कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर किया आत्मसमर्पण



पिथौरागढ़। नाजायज सम्बन्धों के शक में आवेश आकर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने के आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुच कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

हत्या का यह मामला जनपद पिथौरागढ़ के अस्कोट क्षेत्रांर्तगत ग्राम द्वालीसेरा का है। यहां बीते रोज गांव में आयोजित एक विवाह के दौरान पत्नी से हुए विवाद के बाद घर पहुंचकर भुवन प्रसाद (42) निवासी ग्राम द्वालीसेरा द्वारा अपनी पत्नी गीता देवी (उम्र 38 वर्ष) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद  आरोपी स्वयं चौकी पीपली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।  वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। वहीं इस दुस्साहसिक घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किये गये है। आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा मृतका का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here