4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर आप का पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन

4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर आप का पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन



देहरादून। उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की मांग को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस कर्मियों की विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवान चौबीसों घंटे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपदा, चारधाम यात्रा और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, लेकिन उन्हें अब तक 4600 ग्रेड पे का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने, पुलिस लाइन में आवास एवं बैरकों की स्थिति सुधारने तथा ड्यूटी के घंटे निर्धारित करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन के बाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here