संसद में कोटद्वार कांड की गूंज

संसद में कोटद्वार कांड की गूंज



देहरादून/कोटद्वार। पौडी स्थित कोटद्वार शहर में मुस्लिम दुकानदार की दुकान का नाम और मौ0 दीपक वाले विवाद की गूंज संसद तक में उस समय गूंज गई जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदन में अपना बयान दिया। उन्होंने कोटद्वार विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि समाजिक सदभाव के लिहाज से देश बेहद खतरनाक दौर से गुजर रहा है।

वहीं सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण के कोटद्वार पहुंचने की सम्भावना को देखते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस कप्तान ने खुद मोर्चा संभाला और प्रशासन की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि सम्भवतः चन्द्रशेखर आजाद आज दीपक से मुलाकात करने के लिए कोटद्वार आ सकते हैं। शहर में किसी भी प्रकार का माहौल खराब न हो इसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने विशेष नजर रखी हुई है और लगातार गश्त बढा दी गई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने संसद में कहा कि हमारा देश कई धर्मों और संस्कृति की जन्मभूमि रहा है, जहां से आपसी सदभाव के साथ फले-फूले हाल ही उत्तराखण्ड में बीजेपी सरकार ने मौ0 दीपक पर मुकदमा दर्ज किया जो सद्भावना की रक्षा के लिए खडा हुआ था, अगर रक्षक ही भक्षक बन जायेगा तो आम आदमी रक्षा के लिए कहां जायेगा? जो शख्स झगडा सुलझाने के लिए जाता है, बीजेपी के लोग उसी को धमकाते और मारते हैं इसलिए मैं कहता हूं बीजेपी के पास सहिष्णुता नहीं है, कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष के इस बयान को अपनी पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। वहीं सांसद चन्द्रशेखर आजाद ‘रावण’ के कोटद्वार पहुंचने की संभावना से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड मे दिखाई दिया।

नगिना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के कोटद्वार पहुंचने की सूचना से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड मे आ गया है क्योंकि संभावना व्यक्त की जा रही है कि आज सांसद चन्द्रशेखर आजाद दीपक से मिलने कोटद्वार आ रहे हैं और उनके इस संभावित दौरे को देखते हुए पुलिस कप्तान ने कौडिया चैक पोस्ट को छावनी मे तब्दील कर दिया यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ऐसे तत्वों पर भी निगरानी रख रही है जो इलाके का माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं इसके अलावा सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है और दो टूक चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक और भडकाऊ सामग्री साजा करने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

वहीं नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार, क्षेत्रों, सार्वजनिक धार्मिक स्थलों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने अपनी पैनी निगाह बना रखी है तो वहीं पुलिस कप्तान ने क्विक रिस्पोंस टीम क्यूआरटी की स़िक्रय तैनाती तथा सीसीटीवी के साथ ही अन्य तकनीकि संसाधनों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here