सीआईआई व हिमालय ने ‘टीबी मुक्त भारत’ मिशन को किया मजबूत

सीआईआई व हिमालय ने ‘टीबी मुक्त भारत’ मिशन को किया मजबूत



देहरादून। सीआईआई उत्तराखंड ने हिमालय वेलनेस कंपनी के साथ साझेदारी में टीबी मुक्त कार्यस्थल अभियान के तहत टीबी रोगियों को विशेष सहायता प्रदान की, जिससे राष्ट्रीय टीबी मुक्त भारत मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया। सीआईआई टीबी मुक्त कार्यस्थल अभियान, सीआईआई की और से भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय टीबी विभाग के सहयोग से शुरू की गई एक पहल है। यह उद्योगों को कर्मचारियों के कल्याण, जागरूकता, रोकथाम और समय पर उपचार सहायता पर ध्यान केंद्रित करके टीबी मुक्त कार्यस्थल बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

सीआईआई उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष और हिमालय वेलनेस कंपनी के अध्यक्ष डॉ. एस. फारूक ने कहा, टीबी एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। उद्योग, स्वास्थ्य संस्थानों और समुदायों की सामूहिक कार्रवाई भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण गति प्रदान कर सकती है। हिमालय वेलनेस कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में राज्य भर में 300 से अधिक टीबी रोगियों को सहायता प्रदान की है, जिसमें प्रत्येक रोगी को तीन साल की अवधि के लिए सहायता मिली है। 







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here