मासूम शर्मा के कार्यक्रम का उक्रांद ने किया विरोध

मासूम शर्मा के कार्यक्रम का उक्रांद ने किया विरोध

देहरादून। रायपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने विरोध प्रदर्शन किया। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया।

उक्रांद महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला ने कहा कि कुछ समय पूर्व देहरादून में मासूम शर्मा के कार्यक्रम के दौरान मंच से कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर विवाद सामने आया था। ऐसे विवाद के बाद उन्हें दोबारा उत्तराखंड के बड़े सार्वजनिक मंच पर आमंत्रित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सरकार और आयोजकों की है। प्रदेश में बड़े स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को उचित अवसर और मंच मिलना चाहिए। उत्तराखंड की पहचान और संस्कृति को मजबूत करने के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।

प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यालय प्रभारी व उत्तराखंडी केंद्र उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, केंद्रीय महामंत्री राजेश्वरी रावत, रमा चौहान, केंद्रीय सचिव सौम्या चौधरी, महानगर संगठन मंत्री गिरीश कोठारी, भोला चमोली, मनोज भट्ट, अजय सिंह, अनूप बिष्ट, लुसन टोडरिया, राजेंद्र रावत, प्रताप कुंवर, बिहारी लाल जगूड़ी, रीता देवी, सुमन नेगी, शैलेंद्र सिंह, संदीप, अंशुमान बिष्ट, अनिल राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here