जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला : उनियाल

जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला : उनियाल

देहरादून। राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनगणना 2027 के तहत स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी 24 अप्रैल तक स्वगणना प्रक्रिया में शामिल होकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक द्वारा दी गई सटीक जानकारी ही भविष्य की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की दिशा तय करती है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस बार सरकार की और से स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह पहल न केवल प्रक्रिया को सरल बनाती है, बल्कि पारदर्शिता और सटीकता भी सुनिश्चित करती है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे केवल भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपनी स्वगणना करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here